Connect with us

नई दिल्ली

गुरुग्राम में युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर किया सुसाइड

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दोस्त जब तक बचाने पहुंचे हो गई थी मौत, 3 महीने पहले ही लगी थी जॉब

गुरुग्राम। गुरुग्राम में इंस्टाग्राम पर लाइव आकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक इटावा के रहने वाला था। 20 साल का युवक कमरे के अंदर लगे पंखे पर फंदा लगाकर झूल गया।
युवक के भाई ने ही उसके दोस्तों को इसकी जानकारी दी। जब तक दोस्त मौके पर पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।
सुसाइड का कारण अभी साफ नहीं है। परिवार का कहना है कि उनके बेटे ने कभी उन्हें कुछ नहीं बताया। वो तो हमेशा खुश रहता था। युवक का नाम अश्वनी शाक्य है। वो गुरुग्राम में रहकर एक प्राइवेट नौकरी में काम करता था। फंदे पर लटकने से पहले युवक फोन में कुछ चेक किया। फिर फांसी लगा ली। युवक ने बीए किया था और 3 महीने पहले ही नौकरी करने गुरुग्राम गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement