Report by : Paras Bisht
Published at :
पिछले दो साल से चल रही थी इसकी तैयारी, मनोरा रेंज के जंगल में किया ट्रायल
हल्द्वानी। वन अनुसंधान केन्द्र ने नैनीताल वन प्रभाग की मनोरा रेंज में ड्रोन से सोमवार को बीज बम गिराए। इसकी पिछले दो साल से तैयारी की जा रही थी।
डीएफओ कुंदन कुमार के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के करीब 500 बीज बम मनोरा रेंज के दुर्गम इलाकों में गिराए गए। इन इलाकों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। ताकि उगे हुए पौधों को पलने बढ़ने में मदद की जा सके। ताकि जैव विविधता को और मजबूत किया जा सके। इसके अलावा ऐसे इलाके जहां भूस्खलन हो रहा है उन क्षेत्रों में भी पौधे उगाकर भूस्खलन रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। डीएफओ का कहा कि इस पहल के अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है।