Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में जान जोखिम में डालकर नदी को ऐसे पार करने को मजबूर स्कूल के बच्चे

पहाड़ों में बारिश से सूखी नदी उफनाई, गौलापार से कटा विजयपुर का संपर्क, विकास के दावों की खुल रही पोल

हल्द्वानी में जान जोखिम में डालकर नदी को ऐसे पार करने को मजबूर स्कूल के बच्चे

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। गौलापार की सूखी नदी उफनाने से विजयपुर गांव का संपर्क कट रहा है। जलस्तर बढ़ने पर स्कूली बच्चे घंटों इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं। पानी कम होने पर बच्चे जैसे तैसे नदी पार कर रहे हैं। क्षेत्र के लोग सालों से सूखी नदी पर पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हो सकी है। ऐसे में हल्द्वानी के विकास पर भी सवाल उठने लगे हैं।

हल्द्वानी में जान जोखिम में डालकर नदी को ऐसे पार करने को मजबूर स्कूल के बच्चे

हल्द्वानी से करीब सात किलोमीटर दूर गौलापार में विजयपुर गांव है। ग्रामीण कई दशकों से नदी के ऊपर पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन नदी के ऊपर अभी तक पुल नहीं बन पाया। नदी के ऊपर पुल नहीं होने के चलते बरसातों के समय विजयपुर गांव के लिए सूखी नदी सबसे बड़ी समस्या बन जाती है।
नदी पार करने के दौरान कई बार हादसे भी हो चुके हैं, उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम में डालकर नदी को पार कर रहे हैं। उप जिलाधिकारी मनीष कुमार का कहना है कि लोगों से आग्रह किया गया है, कि नदी के जलस्तर बढ़ने के दौरान नदी को पार ना करें, इसके अलावा स्थानीय थाने को भी लिखित सूचना दी गई है, कि जिस समय नदी में पानी आ रहा हो, उस समय वहां पर फोर्स को तैनात रखा जाए और गांव वालों को नदी पार करने से रोका जाए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›