Connect with us

हरिद्वार

हल्द्वानी में शादीशुदा ने युवती के प्रेम में दी जान, जहर खाने से पहले बनाई वीडियो देखकर सब हुए हैरान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शादीशुदा ने युवती से शादी करने के लिए पत्नी को भी कर दिया था राजी, युवती के मुकरने से उठाया आत्मघाती कदम

हल्द्वानी। दो बच्चों के पिता ने ऐसा कदम उठाया कि घर में कोहराम मच गया। लड़की के प्यार में पागल आदमी ने खौफनाक कदम उठाते हुए जहर खाकर जान दे दी। जान देने से पहले वीडियो भी बनाया।
काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा आदमी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने से पहले वीडियो बनाकर मौत का जिम्मेदार एक युवती को बताया है। मृतक दमुवाढुंगा में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। सुसाइड से पूर्व बनाए गए वीडियो में मृतक का कहना है कि कुछ समय पूर्व उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती थी।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में डूबने के दौरान युवक के लिए देवदूत बनी एसडीआरएफ

उसी वार्ड में एक युवती ने अपनी मां को भी भर्ती कराया था। बातचीत होने पर दोनों ने एक दूसरे के फोन नंबर ले लिए। काफी दिनों तक दोनों के बीच बात होती रही, लेकिन उन्हें कभी मिलने का मौका नहीं मिला। कुछ दिन पूर्व युवती उसे अपनी रिश्तेदार के घर ले गई, जहां दोनों दो दिन तक साथ रहे। इसकी भनक मृतक की पत्नी को लग गई।
मृतक का कहना था कि पत्नी को समझाया तो वह शादी के लिए मान गई, लेकिन युवती ने शादी से इनकार कर दिया। मृतक ने युवती पर प्यार में धोखा देने और उसे बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार बताया। साथ ही पुलिस से युवती के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए जहरीला पदार्थ गटक लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से शिकायत नहीं मिली है।

Select Language

Advertisement