Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में अपने घर में बेहोशी की हालत में मिले सगे भाई, मां और भाई-बहन लापता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बेहोश बच्चों को नींद की गोली खिलाने की आशंका, अस्पताल में भर्ती
हल्द्वानी
। संदिग्ध परिस्थिति में दो बच्चे अपने ही घर के बाहर सड़क किनारे बेहोश मिले। इनमें एक बच्चे की हालत चिंताजनक है। वहीं, इनकी मां अन्य दो बच्चों के साथ तीन दिन से लापता है।
थाना व ब्लाक बेतालघाट के डोन परेवा के फफडिया गांव निवासी अनीता कुम्याल के चार बच्चे तीन पुत्र व एक पुत्री है। पति का निधन एक साल पहले हो गया था। शनिवार को अनीता के दो बेटे नौ वर्षीय मोहित व आठ वर्षीय पवन घर के बाहर बेहोश पड़े मिले। उनके रिश्ते के ताई हेमा देवी ने बच्चों को बेहोश देखा तो रामनगर में रहने वाले बच्चों के चाचा कांतिराम को सूचना दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। मोहित ने होश में आने के बाद बताया कि उसकी मां उन्हें छोड़कर तीन दिन पूर्व चली गई थी। मां अपने साथ बहन व एक भाई भी को ले गई है। उसके बाद से उसे कुछ भी याद नहीं है। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चों को शारीरिक कमजोरी काफी है। प्रतीत हो रहा है कि बच्चों ने कुछ खाया भी नहीं है। चिकित्सकों ने आशंका जताई कि नींद की गोली ज्यादा मात्रा में खाने या खिलाने से भी बच्चे बेहोश हो सकते हैं।

Select Language

Advertisement