Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में 13 साल के किशोर की मौत, मचा कोहराम

मुखानी थाना क्षेत्र की घटना, 13 परिजन बोले खेलते समय किशोर के गले में कपड़ा लिपट गया
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक खेलते समय किशोर के गले में कपड़ा लिपट गया था। परिजनों ने पत्र लिखकर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की अनुमति मांगी थी। पुलिस की रिपोर्ट लगने के बाद एसडीएम ने पोस्टमार्टम न कराने की अनुमति दी।
मुखानी पुलिस के मुताबिक कमलुवागांजा निवासी शिवराज सिंह के बेटे रविनेश बनकोटी (13) को परिवार वाले रविवार शाम डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया।
सोमवार सुबह पुलिस ने रिपोर्ट और पंचनामे में किशोर के गले पर निशान होने की बात कही। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसके लिए वह पत्र लिखकर नगर मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के पास पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि खेलते समय रविनेश के गले में कपड़ा लिपट गया था। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर शव बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›