Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस में मिला 260 किलो पेठा मिठाई

खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया जब्त, मिलावट की आशंका
हल्द्वानी। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. प्रकाश फुलारा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया है। टीम ने सोमवार को पुलभट्टा में वाहनों की जांच की। 24 से अधिक वाहनों की जांच में रुहेलखंड डिपो और हल्द्वानी डिपो की दो बसों से करीब 260 किलो पेठा बरामद किया गया। इसे हल्द्वानी ले जाया जा रहा था। मौके पर किसी ने बरामद पेठा की दावेदारी नहीं की। हालांकि बाद में रानू पेठा भंडार मॉडल विलेज धौना बरेली के रानू ने इसे अपना बताया। फुलारा ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट का शक होने पर हेल्पलाइन नंबर 18001804246 पर शिकायत करें। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अर्पणा साह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या शामिल थीं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›