Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में करवाचौथ पर घर जा रहे पति की गोरापड़ाव के पास सड़क हादसे मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। करवाचौथ पर घर जा रहे पति की सड़क हादसे में मौत हो गई तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। करवाचैथ पर छुट्टी लेकर घर जा रहे युवक की गोरापड़ाव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार यूपी के फरीदपुर बरेली निवासी मनोज कुमार उम्र 31 वर्ष पुत्र सुरेश गुप्ता हल्द्वानी के एक चाट भंडार में काम करता था। मनोज करवा चौथ पर घर जा रहा था। रात में वह बाइक से बरेली के लिए निकल पड़ा। बताया जाता है कि बरेली रोड के गोरापड़ाव के पास अज्ञात वाहन ने मनोज को टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में वाहन के टायर के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया। जिससके उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कांग्रेस को एक और झटका, ब्लॉक संगठन के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी गुलाब सिंह नेगी समर्थकों संग भाजपा में शामिल

Select Language

Advertisement