Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में बस की चपेट में आने से युवक की मौत

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एलएलबी छात्र का शव बुधवार को कालाढूंगी रोड पर उसकी कार में पड़ा मिला। छात्र मंगलवार की रात से लापता था। मृतक के शरीर पर चोट आदि का कोई निशान नहीं है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कठघरिया स्थित बच्ची नगर निवासी पार्थ सिंह सामंत (23) पुत्र राजेंद्र सिंह सामंत मूल रूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला था। पिता चम्पावत में सरकारी विभाग में कार्यरत बताए जा रहे हैं। पार्थ की मां गीता ने बताया कि बेटा नैनीताल स्थित कॉलेज में एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था। मंगलवार रात खाना खाकर करीब 10 बजे कार लेकर घर से निकला था। पूछने पर दोस्तों के पास जाने की बात कही थी। देर रात फोन किया तो जल्द घर पहुंचने की बात बताई। लेकिन बुधवार सुबह तक वह घर नहीं पहुंचा। इधर, पार्थ की महिला मित्र उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही थी।
बातचीत न होने की वजह से उसने पार्थ के अन्य दोस्तों को फोन किया। इसके बाद भी पार्थ का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मुखानी निवासी महिला मित्र खुद ही उसे तलाशने निकली तो कालाढूंगी मार्ग स्थित आरके टेंट हाउस के पास ही उसे पार्थ की कार दिखी। कार में पार्थ बेसुध पड़ा था। उसने तुरंत पार्थ की मां और बहन को फोन पर सूचना दी और अस्पताल से एंबुलेंस बुलाई। सूचना पर पहुंचे परिजन युवती के साथ पार्थ को एसटीएच लेकर पहुंजे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुखानी थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›