Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में सूदखोरों से तंग युवक ने मानसिक दबाव में आकर आत्महत्या की

हल्द्वानी। वनभूलपुरा थानाक्षेत्र निवासी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि कर्ज लिए रुपयों का ब्याज चुकाते-चुकाते वह मानसिक दबाव में आ गया था। इसलिए आत्मघाती कदम उठाया।
वनभूलपुरा स्थित गर्वनमेंट इंटर कॉलेज क्षेत्र में रहने वाला रोहित गुप्ता (19) मंडी में पॉलीथिन सप्लाई करने का काम करता था। बीते रविवार को रोहित अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे एसटीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। रोहित के परिवार में पिता राकेश गुप्ता, मां आशा, बड़ा भाई विपुल और छोटा भाई रिंकू हैं। बहन की आठ माह पहले ही शादी हुई थी।
रोहित के भाई रिंकू ने बताया कि रोहित ने मंडी में एक व्यक्ति से करीब 70 हजार रुपये का कर्ज लिया था। पिछले एक साल से हर 15 दिन में रोहित 7 हजार रुपये ब्याज भर रहा था। आज तक न ब्याज कम हुआ और न ही असल कर्ज खत्म हुआ। आरोप है कि लेनदार उसे परेशान कर रहा था। वह पुलिस को तहरीर देंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›