Connect with us

हल्द्वानी

कैंची धाम के दर्शन कर स्कूटी से हल्द्वानी लौट रहे दो लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। भीमताल में हुए हादसे में पूजा सक्सेना (38) पत्नी हिमांशु सक्सेना निवासी बरेली और दीपक सिंह नेगी (32) निवासी रुद्रपुर की जान गई। थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया, दोनों कैंची धाम के दर्शन कर स्कूटी से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे।
सलड़ी के पास पहुंचते ही उनकी स्कूटी भीमताल से हल्द्वानी जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने सीज कर लिया है। पूजा के बड़े भाई अनुज सक्सेना ने बताया कि उनकी बहन रुद्रपुर स्थित सिडकुल में नौकरी करती थी। दीपक भी उसके साथ नौकरी करता था। दोनों कैंची धाम घूमने आए थे। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस से जांच की मांग करते हुए तहरीर देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 जुलाई के फुटकर सब्जियों की रेट लिस्ट जारी, देखें आलू-टमाटर से लेकर अन्य सब्जियों का भाव

Select Language

Advertisement