Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी की छात्रा ने भीमताल पीजी गेस्ट हाउस के कमरे में फांसी लगाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में पढ़ने वाली बीफार्म की छात्रा रविवार रात पीजी गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे पर झूलती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि छात्रा वैशाली विश्वकर्मा (20) पुत्री मनोज विश्वकर्मा निवासी दमुवाढूंगा हल्द्वानी का शव भीमताल बाईपास के एक पीजी गेस्ट हाउस में कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी दोपहर 12 बजे से फोन नहीं उठा रही थी। लेकिन पीजी संचालक की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। देर शाम उन्हें इस बात का पता चला। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना कैसे और क्यों हुई, अभी यह स्पष्ट नहीं है। जांच जारी है।

Select Language

Advertisement