Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार में बच्चों का मिड डे मील डकार गए प्रधानाध्यापक, सस्पेंड

उप खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में खुलासा, बच्चों की फर्जी पर हाजिरी दर्शाकर की गड़बड़ी
हरिद्वार।
बच्चों की फर्जी पर हाजिरी लगाकर मिड-डे मील डकार रहे प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) ने जांच में गड़बड़ी सामने आने पर उप खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति रिपोर्ट यह कार्रवाई की।
मामला ब्लॉक भगवानपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बालेकी युसूफनगर का है। जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी ने बताया कि 21 फरवरी को विद्यालय का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान बच्चों की उपस्थिति कम और मिल-डे मील की विभाग को अधिक डिमांड भेजी गई थी। प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाओं की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई, आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने 21 फरवरी को मिड-डे मील का एसएमएस 98 बच्चों का भेजा, जबकि मौके पर बच्चों की उपस्थिति 61 मिली। जब अन्य बच्चों के बारे में जानकारी मांगी गई तो बताया कि बच्चे घर चल गए हैं।
रैंडम चेकिंग के लिए कक्षा तीन में 20 फरवरी की उपस्थिति जांची गई तो 22 बच्चों की उपस्थिति की पुष्टि की गई। जबकि, प्रधानाध्यापक की ओर से कक्षा 3 में 37 बच्चे दिखाए गए। यही नहीं अनुपस्थित बच्चों की लगातार उपस्थिति दर्ज की गई। जब अन्य शिक्षकों से बच्चों की उपस्थिति के बारे में पूछा गया तो पता चला कि प्रधानाध्यापक ने स्वयं बैठकर अनुपस्थिति दर्ज करने से इन्कार किया था। मामले की जांच उप शिक्षा भगवानपुर की ओर से की गई थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रधानाध्यापक अहसान अहमद को सस्पेंड कर भगवानपुर कार्यालय में अटैच कर दिया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›