Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार में परीक्षा में नहीं बैठ पाने से आहत 12वीं के छात्र ने पेड़ पर लटकर फांसी लगाई

हरिद्वार जिले के गंगनहर क्षेत्र का मामला, पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और परिजनों से पूछताछ की

हरिद्वार। एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव दुपट्टे के सहारे फंदे में झूलता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन और परिजनों से जानकारी जुटा रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सूचना दी कि सिविल अस्पताल में एक छात्रा का शव आया है। उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। इस पर महिला दरोगा करुणा रौंकली ने सिविल अस्पताल में पहुंचकर छात्रा का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लड़की कक्षा 11 की छात्रा थी। छात्रा का भाई भी उसके साथ ही पढ़ता था। जांच में पता चला कि स्कूल की ओर से दोपहर दो बजे के बाद छात्रा को अभिभावक के साथ स्कूल में बुलाया गया था। छात्रा के पिता ने स्कूल जाने के लिए उसे आवाज लगाई लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। पिता ने अंदर जाकर देखा तो छात्रा ने घर के रोशनदान से दुपट्टा डालकर फंदा लगा रखा था। छात्रा के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामले में स्कूल प्रबंधन और छात्रा के परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›