Connect with us

उधमसिंह नगर

काशीपुर में युवक ने फंसे पर लटक कर दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पत्नी के साथ चल रहा था झगड़ा, मायके में रह रही है पत्नी
काशीपुर।
कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
कुंडेश्वरी चौराहा निवासी शुभम कंसल (27) अपनी मां के साथ मेन बाजार में एक दुकान के ऊपर बने घर में रहता था। बताया जाता है कि शनिवार को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया और उसकी मां पास के कमरे में सो गई। रविवार सुबह बहुत देर तक जब शुभम कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी मां ने दरवाजा खोलकर देखा तो उसका शव पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचें परिजनों ने बताया कि मृतक शुभम की एक साल पूर्व ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी से कुछ अनबन चल रही थी। इसके बाद से पत्नी मायके में रह रही है। कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में युवती पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी जेल से छूटा तो परिजनों और परिचितों ने की आतिशबाजी

Select Language

Advertisement