Report by : CWN Desk
Published at :
केदारनाथ में राहुल गांधी ने साधु-संतों के साथ बिताया समय, भंडारा का प्रसाद बांटा

आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा पर पूजा अर्चना की
केदारनाथ। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केदारनाथ यात्रा के दूसरे दिन आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा पर पूजा अर्चना की। साधु-संतों के साथ समय बिताया। उन्होंने मंदिर परिसर में भंडारा दिया और खुद भी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा।
केदारनाथ में सोमवार सुबह सबसे पहले राहुल गांधी आदि गुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल पर पहुंचे। वहां पूजा करने के साथ ही ध्यान भी लगाया। कुछ समय मौनी बाबा के साथ भी गुजारा। दोपहर में राहुल गांधी भंडारे में शामिल हुए। ये भंडारा उनकी ओर से ही दिया गया। इसके बाद राहुल भैरव मंदिर पहुंचे। यहां भी उन्होंने पूजा-अर्चना की।
राहुल गांधी ने मंदिर के आसपास मौजूद लोगों के साथ समय बिताया। केदारनाथ में श्रद्धालुओं को लेकर पहुंचने वाले घोड़ा-खच्चर वालों के साथ राहुल ने बात की। उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल और राजेश चमोली मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं के साथ राहुल गांधी ने ली सेल्फी केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ राहुल गांधी काफी देर तक मिलते रहे। श्रद्धालुओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली। कई युवाओं से भी राहुल ने बात की। राहुल ने पूरे केदारनाथ क्षेत्र का भ्रमण किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›