उत्तराखण्ड

प्रदेशभर के 120 शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू

लिंगदोह समिति की सिफारिशों का सख्ती हो पालन, सभी कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 
देहरादून। प्रदेशभर के 120 शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों के साथ कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय टिहरी में (आज) सात नवंबर को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होगा। दोपहर बाद मतगणना शुरू होगी और इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
डीएवी पीजी कालेज, देहरादून और एमबीपीजी कालेज, हल्द्वानी में छात्र संख्या अधिक होने के कारण परिणाम देर रात तक आने का अनुमान है। छात्रसंघ चुनाव के लिए सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी महाविद्यालयों में एक साथ चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने निर्देशों के अनुपालन में सात नवंबर को छात्रसंघ चुनाव कराने का निर्णय लिया। 25 अक्टूबर को उच्च शिक्षा निदेशक प्रो.चंद्र दत्त सूंठा ने छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित की।
इसके साथ ही उन्होंने छात्रसंघ चुनाव में लिंगदोह समिति की सिफारिशों का सख्ती से पालन कराने के लिए भी निर्देशित किया था। उधर, छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी जनपदों के पुलिस अधिकारियों को छात्रसंघ चुनाव में सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी