Connect with us

नई दिल्ली

लूडो में युवक हार गया 17 लाख, पिता की फटकार से बचने के लिए गढ़ दी लूट की झूठी कहानी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस जांच में सामने आई युवक की सच्चाई, लूट का झूठा मुकदमा लिखवाने पर गिरफ्तार

हल्द्वानी। एक युवक ऑनलाइन लूडो खेलने में 17 लाख रुपए हार गया। माता-पिता की डांट से बचने के लिए युवक ने 6 लाख रुपए लूट की झूठी कहानी गढ़ ली। पुलिस जांच में पूरा मामला साफ होने पर लूट की फर्जी सूचना देने पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गाजियाबाद के है।
पुलिस के मुताबिक 12 अप्रैल को थाना साहिबाबाद पर गुफरान नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनका 23 वर्षीय पुत्र साकिब शहीदनगर से माल खरीदने गया था। वह 6 लाख रुपए लेकर लौट रहा था और नागद्वार के पास बेहोशी अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला। उसे में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गुफरान के मुताबिक साकिब के पास मौजूद 6 लाख रुपए कोई जहरखुरानी गिरोह ने लूट लिए
पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर गहनता से जांच की गई। पीड़ित की बातों में झोल नजर आया तो पुलिस ने साकिब से कड़ाई पूछताछ की। साकिब ने कुबूला कि वो ऑनलाइन लूडो से गेम खेलता है और इसमें अब तक करीब 17 लाख रुपए हार चुका है।
डर से घबराकर साकिब ने 10 अप्रैल को माल खरीदने के नाम पर परिजनों से डेढ़ लाख रुपए लिए। उसने परिजनों को बताया कि वो माल खरीदकर इसे हिंडन विहार क्षेत्र में अन्य व्यापारियों को बेचेगा और वहां से करीब 6 लाख रुपए लेकर लौटेगा। उसने बताया कि रास्ते में साकिब नागद्वार के पास रुका और सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर खुद बेहोश होने का नाटक करके जमीन पर लेट गया।
मौके पर कुछ लोग आए तो साकिब ने उन्हें अपने पिता का नंबर दिया और फोन करके की लूट सूचना दिलवाई। जब परिजन मौके पर आए तो साकिब ने उन्हें बताया कि अचानक आंखों के सामने अंधेरा छा जाने के कारण वो स्कूटी से गिर गया और इस दौरान कोई व्यक्ति उसके रुपए उठाकर ले गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में साकिब को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में दुबई से लौटे इनामी शार्प शूटर की गिरफ्तारी: छोटे लाल हत्याकांड और पुलिस पर फायरिंग का आरोपी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement