Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल जिले में सियौडा, कौनता और पटरानी के ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर आंदोलित
नैनीताल जिले में सियौडा, कौनता और पटरानी के ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर आंदोलित

(कमल जगाती)
नैनीताल
। पहाड़ी राज्य की अवधारणा के साथ बनाए गए ऊत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्र में रहने वालों को सड़क आदि मूलभूत  सुविधाओं के लिए सड़क में आना पड रहा है। नैनीताल जिले में सियौडा, कौनता और पटरानी रोड को लेकर आज ग्रामीणों ने आन्दोलन किया।
आज सियौडा, कौनता और पटरानी गांव के लिए सड़क की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने जबरदस्त आन्दोलन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी भी क़ीमत पर पहाड़ का दोहन सहन नहीं किया जायेगा। कहा गया है कि क्षेत्रवासियों का भारी विरोध देखते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना(पी.एम.जी.एस.वाई.)के अधिकारियों ने वार्ता शुरू करने का अनुरोध किया। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरू ने बताया कि वार्ता के बाद सड़क निर्माण में अच्छा मटीरियल लगाने और तीन लेयर की सड़क बनाने के आश्वासन के बाद सहमति बनी। सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही के कारण कटी ज़मीन का भी मुआवजा देने पर भी बात बन गई। इसके अलावा विभाग द्वारा सुरक्षा दीवार का तत्काल निर्माण शुरू किया जायेगा।पी.एम.जी.एस.वाई.के सहायक अभियंता नागेश, इंजीनियर महिपाल सिंह, अपर सहायक अभियंता इंजिनियर अमेज़ बोहरा आदि कई किलोमीटर पैदल चलकर रूट की कमियां देखी। आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›