Connect with us

नैनीताल

रामनगर में विवाहिता फंदे से झूली, परिजनों ने पति समेत ससुरालियों पर जताई हत्या की आशंका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। टांडा क्षेत्र में एक विवाहिता संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से झूल गई। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुरालियों पर हत्या की आशंका को आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी मनीषा शर्मा (35) का विवाह करीब 13 वर्ष पूर्व टांडा निवासी सूरज शर्मा से हुआ था। पुलिस के अनुसार सोमवार रात दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद मनीषा अपने कमरे में चली गई थी। पति ने देर रात देखा तो वह फंदे पर लटकी थी। इस पर पति व अन्य लोगों ने उसे नीचे उतारकर रामनगर सरकारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मृतका की दो बेटी व एक बेटा है। एसएसआई मो. युनूस ने बताया पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Select Language

Advertisement