Report by : CWN Desk
Published at :
भविष्य में बगैर जाम के रानीबाग से नैनीताल पहुंच सकेंगे पर्यटक

रानीबाग-नैनीताल के बीच रोपवे बनेगा, पर्यटन सचिव ने रोपवे पर समीक्षा की
हल्द्वानी। पर्यटन सचिव कुर्वे ने मंगलवार को रानीबाग-हनुमानगढ़ी (नैनीताल) तक बनने वाले रोपवे पर समीक्षा की। योजना के बारे में जानकारी ली। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि कंसल्टेंट्स के माध्यम से रोपवे के एलाइनमेंट को देखा जा रहा है। साथ ही भूमि की उपलब्धता के साथ रोपवे स्टेशन बनाने को लेकर जरूरी काम किए जा रहे हैं। पर्यटकों की यात्रा सुगम किस तरीके से की जाए, इस बात की समीक्षा की गई है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में निर्णय लिया जाएगा कि रोपवे के स्टेशन कहां बनाए जाने हैं। इसके लिए विभिन्न सरकारी विभाग की भूमि को लीज पर लिया जाएगा। इस पर भी चर्चा की गई। रोपवे स्टेशनों में जरूरत को देखते हुए पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
कमिश्नर ने कहा कि रानीबाग-नैनीताल रोपवे बनने से पर्यटक बगैर किसी जाम के रानीबाग से नैनीताल का सफर पूरा कर सकते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›