Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल में मल्लीताल बाजार में जनता टेलर के आगे के विद्युत पोल में आग लगने से हड़कंप

(कमल जगाती)
नैनीताल।
उत्तराखण्ड के नैनीताल में केबल और इंटरनेट के तारों के जाल ने बिजली(विद्युत)के पोल में आग लगाने का काम किया। घने आवासीय क्षेत्र में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, नहीं तो अनहोनी हो सकती थी।
नैनीताल में मल्लीताल की बीच की बाजार में जनता टेलर के आगे के विद्युत पोल में दोपहर के वक्त आग लग गई। बाजार और रिहायसी क्षेत्र में अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। विद्युत पोल में केबल की तार के जाल के कारण लगी आग से चारों तरफ के मकानों को खतरा हो गया। विद्युत पोल में दो जगहों में आग लगने से खतरा और भी बढ़ गया। जागरूक लोगों ने दमकल और विद्युत विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दोनों विभागों के कर्मचारी वहां पहुंच गए। विद्युत विभाग ने तत्काल शट डाउन लिया और बाजार क्षेत्र की बिजली बंद कर दी। दमकल विभाग ने भी संकरी बाजार में अपनी छोटी गाड़ी ले जाकर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली।
     आपको बता दें कि विद्युत पोलों में जिओ के अलावा किसी को भी तार बांधने की अनुमाती नहीं है, जबकि नैनीताल के विद्युत पोलों पर केबल टी.वी.और इंटरनेट के तारों का जाल बंधा है। इससे आए दिन हादसा होने की संभावना बने रहती है और ये बाजार की सुंदरता पर भी ग्रहण का काम कर रहा है। आज भी ऐसी ही घटना में विद्युत पोल पर आग लग गई, जिसपर समय रहते काबू पा लिया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›