Report by : CWN Desk
Published at :
एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराए युवक
रुद्रप्रयाग। 19 मई 2023 को रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि तुंगनाथ से ऊपर चंद्रशिला के पास 2 युवकों पर बिजली गिरने के कारण दोनों झुलस गए हैं।
उक्त सूचना पर ASI हरीश बंगारी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस व DDRF की टीमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दोनों घायलों को स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।
घायलों का विवरण:-
1. सागर नौटियाल पुत्र श्री जगदम्बा प्रसाद, 23 वर्ष
2. हिमांशु नौटियाल पुत्र श्री पारेश्वर प्रसाद, 29 वर्ष
उपरोक्त दोनों सेमिया इगमघाट, घनसाली, टिहरी के रहने वाले है।