Report by : CWN Desk
Published at :
रुद्रपुर में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला

छात्रा ने शादीशुदा किरायेदार पर छेड़छाड़ का लगाया था आरोप
रुद्रपुर।
भदईपुरा खेड़ा में एक लड़की टिन शेड की बल्ली में साड़ी के फंदे पर लटकी मिली। अंदेश लगाया जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार, छात्रा 9वीं क्लास में पढ़ती थी, गुरुवार को शादीशुदा किरायेदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›