Connect with us

उधमसिंह नगर

रुदपुर में निजी स्कूल की प्रिसिंपल का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मायके पक्ष ने हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर दी, जांच शुरू
रुद्रपुर। पॉश कालोनी ओमेक्स रिवेरा में रहने वाली एक निजी स्कूल की प्रिसिंपल का शव घर में ही संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मायके पक्ष ने हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मूलत करनाल निवासी पायल भारती (37) पत्नी सुयोग भारती करीब दो साल से रेनबो पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल थीं। वह अपनी दो बेटियों और पति के साथ ओमेक्स रिवेरा में गैंगेज सी टॉवर में फ्लैट नंबर 107 में रहती थीं। बताया जा रहा है शुक्रवार रात पति घर पर नहीं थे और छोटी बेटी दूसरे कमरे में टीवी देख रही थी। बड़ी बेटी एनसीसी कैंप में गई थी। रात करीब एक बजे पति सुयोग घर पहुंचे और बेडरूम में जाने लगे, लेकिन कमरा अंदर से लॉक था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो वह लॉक तोड़कर अंदर गए। अंदर का दृश्य देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी का शव पंखे के सहारे चादर के फंदे से लटका हुआ था। इस पर घर में कोहराम मच गया।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस 108 एंबुलेंस से पायल को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिडकुल पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रदीप कोली ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement