Report by : CWN Desk
Published at :
रुदपुर में जज के पेशकार को उसकी ही बीबी ने पीटा, हाथ तोड़ा

पेशकार मने पत्नी से जान माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में एक जज के पेशकार पद पर कार्यरत व्यक्ति को पत्नी ने पीट दिया। जिससे उसका बांया हाथ की हड्डी टूट गई। पीड़ित ने पत्नी से जान माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जजी आवास कोर्ट कालोनी खेड़ा निवासी रघुनाथ सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह वर्तमान में ऊधमसिंह नगर में जज के यहां पेशकार के पद पर कार्यरत है। 12 नवंबर 2023 की शाम को उसने अपनी पत्नी मिथलेश सिंह से कहा कि जल्दी नहा लो दीपावली का सामान लेने बाजार जाना है।
इसी बात को लेकर उसकी पत्नी ने उससे मारपीट कर दी। उसकी दोनों बेटियां भी वहां पर मौजूद थी। बेटियों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। यही नहीं पत्नी ने उसके मुंह पर घुसे मारे, जिसे उसने अपने दाएं हाथ से अपना बचाव किया। इससे उसके हाथ में चोट लग गई।
17 नवंबर को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए गया। जहां एक्स रे करने पर पता चला कि उसके दाएं हाथ की हड्डी टूट गई है। वह अपने कार्य करने में भी असमर्थ है। रघुनाथ सिंह ने पत्नी से जान माल को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›