Connect with us

उधमसिंह नगर

रुदपुर में प्रेमिका के साथ मिलकर बेटे ने पिता से ही तीन लाख रुपये की ठगी कर ली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रेमिका ने प्रेमी के पिता से उसके बेटे ने किया दुष्कर्म, बेटे को बचाने के लिए पिता ने दे दी रकम
रुद्रपुर। बेटे पर अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पिता से तीन लाख की ठगी का आरोप है। आरोप है कि प्रेमिका ने कहा कि उसके बेटे ने उससे दुष्कर्म किया और उसने चार लाख रुपये की मांग की। इससे डरकर पिता ने बेटे को बचाने के लिए युवती को तीन लाख रुपये दे दिए। पिता को ठगे जाने की जानकारी बेटे की इंस्टाग्राम पर प्रेमिका के साथ हुई चैटिंग से हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बेटे, प्रेमिका और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम मल्सा गिरधरपुर लालपुर निवासी ताहिर खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच जून को उनके मोबाइल पर एक युवती की कॉल आई। आरोप लगाया कि उसके बेटे शोएब खान ने उसे प्यार के जाल में फंसाकर उससे दुष्कर्म किया है। सात जून को रुद्रपुर गए तो वह कोर्ट में जाने की धमकी देने लगी।

Select Language

Advertisement