Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

प्रेम-प्रसंग में परिवार ने शादी से इनकार किया तो छात्रा ने खुद को जिंदा जलाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

12 दिन से लापता छात्रा का शव ऋषिकेश रेंज के जंगल में मिला, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक युवक पर मुकदमा दर्ज
ऋषिकेश। प्रेम-प्रसंग में शादी से इनकार करना बीए की छात्रा को इतना नागवार गुजरा कि उसने खुद को जिंदा जला लिया। 12 दिन से लापता छात्रा का शव पुलिस को ऋषिकेश रेंज के जंगल में मिला है। घटनास्थल पर फॉरेंस्कि टीम को बुलाकर पुलिस ने जरूरी सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक युवक पर मुकदमा भी दर्ज किया है।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक चार दिसंबर को 22 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में छात्रा देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर जंगल की तरफ जाते दिखी पुलिस कर्मियों ने शनिवार को जंगल में तलाश की, तो उसका शव जली अवस्था में सड़क से करीब तीन सौ मीटर दूर जंगल में मिला। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है, इसमें शादी से इनकार पर छात्रा ने यह कदम उठाया। पिता की शिकायत पर आत्महत्या को उकसाने के आरोप में ऋषिकेश स्थित गुमानीवाला निवासी अर्जुन सिंह रावत पर केस दर्ज कर लिया है। धरपकड़ को उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मृतका बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

यह भी पढ़ें 👉  कंप्यूटर में वायरस भेजकर उसे ठीक करने के नाम पर करते थे ठगी, फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़

Select Language

Advertisement