Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में चर्चित रजिस्ट्री फर्जीवाड़े घोटाले के 13 आरोपियों पर पुलिस ने लगाई गैंगस्टर

देहरादून। देहरादून रजिस्ट्री कार्यालय में रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर करोड़ों की जमीनें फर्जीवाड़े से बेचने के मामले में 13 आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर ऐक्ट में कार्रवाई की है। पुलिस ने अधिवक्ता कमल बिरमानी को इस गैंग सरगना बताया है। गैंग में शामिल एक आरोपी केपी सिंह की सहारनपुर जेल में मौत हो चुकी है। गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रजिस्ट्री घपले में 15 जुलाई को शहर कोतवाली में एआईजी स्टांप ने मुकदमा दर्ज कराया था। जांच चली तो नौ अलग-अलग मुकदमे शहर कोतवाली में अब तक दर्ज हो चुके हैं। जबकि, देहरादून जिले के कई अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। जालसाजों के गिरोह ने रजिस्ट्रार कार्यालय में रखी जिल्दों में छेड़छाड़ कर बैनामों में फर्जीवाड़ा किया था। शुरुआत में चार जमीनों से संबंधित दस्तावेज में छेड़छाड़ मिली थी। जांच में जमीन के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। जांच के लिए एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार के निर्देशन में एसआईटी गठित की गई है। मामले में देहरादून के वरिष्ठ अधिवक्ता कमल बिरमानी, इमरान, देवराज समेत 18 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›