Connect with us

हरिद्वार

देव दिवाली पर दीयों की रोशनी से ऐसे सराबोर रही हरकी पैड़ी, देखिए वीडियो…

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भव्य दीपों की रोशनी से सराबोर हरकी पैड़ी खिल उठी

हरिद्वार। बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर हरकी पैड़ी गंगा घाट पर दीपोत्सव मनाया गया। श्रीगंगा सभा द्वारा आयोजित दीपोत्सव के भव्य आयोजन के बाद गंगा घाट दीपों की रोशनी से सरोबार हो गए। श्रीगंगा सभा के महामंत्री तंमय वशिष्ठ ने बताया कि बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में गंगा भक्त शामिल हुए।
तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बताया बैंकुठ चतुर्दशी पर्व का सनातनी परंपरावादियों के लिए बहुत महत्व है। इस अवसर पर श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार, उपाध्यक्ष मनोज झा, स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणी आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement