Connect with us

हरिद्वार

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में उमड़ा जनसैलाब, देखिए भीड़

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र स्नान पर्व पर ‘ठंड के इस मौसम में भी’ लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब हर की पैड़ी एवं आसपास के घाटों में ‘मां गंगा की गोद में अठखेलियां करते हुए’ आस्था की डुबकियां लगा रहा है। लोग अपने व परिवार की कुशलक्षेम चाहते हुए स्नान कर रहे हैं।
देर रात से ही ट्रांसपोर्ट के विभिन्न माध्यमों रेल, बस, टैक्सी आदि से श्रद्धालुओं का भारी मात्रा में हरिद्वार आना जारी है जिसको फोटो (व उसमें अंकित समय) के माध्यम से भी समझा जा सकता है। शहर क्षेत्र की सड़कें/गलियां श्रद्धालुजन से अटी पड़ी हैं और one way traffic होने के कारण लोग सुगमता से एक स्थान से दूसरे स्थान को आ/जा रहे हैं समय-समय पर लागू हो रहे ट्रैफिक प्लान के कारण हाईवे पर भी ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement