Report by : कालू वर्मा
Published at :
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार हरकी पैड़ी पर उमड़ी भीड़, देखिए…

रविवार को ही श्रद्धालुओं की भीड़ से बाजार गुलजार, पार्किंग वाहनों से फुल रही
हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा स्नान से एक दिन पहले रविवार को ही धर्मनगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से अस्सी फीसदी से ज्यादा होटल पैक हो गए। श्रद्धालुओं की भीड़ से बाजार भी गुलजार रहे। पार्किंग भी चौपहिया वाहनों से फुल रही। सुबह से हरकी पैड़ी पर स्नान करने वालों की भीड़ है।
रविवार शाम को श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंचने के चलते हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर जाम लग गया। चंडीघाट से लेकर कांगड़ी तक वाहनों की लम्बी कतार लगी रही। वाहनों के दबाव अधिक होने के कारण वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखे।
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि तीन दिन के लगातार अवकाश के कारण श्रद्धालु पहले ही हरिद्वार पहुंच गये। जिसके चलते हरिद्वार के अस्सी फीसदी होटल यात्रियों से रविवार को फुल हो गए। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान है। स्नान के लिए देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु स्नान करने हरकी पैड़ी गंगा घाट पर पहुंचते हैं। कार्तिक पूर्णिमा से पहले रविवार का अवकाश पड़ने के कारण श्रद्धालु एक दिन पहले ही धर्मनगरी पहुंच गए। जिसके चलते हरिद्वार के बाजारों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। मोतीबाजार, बड़ा बाजार और अपर रोड बाजार में सुबह से भीड़ नजर आई। होटल संचालक उमेश पालीवाल ने बताया कि उनके होटल के सभी कमरे रविवार को ही यात्रियों से भर गए। होटल व्यवसायी योगेश जोशी, नवीन सेंस ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा से पूर्व ही उनके होटल के अधिकतर कमरे बुक हो गए थे। वहीं पंडित दीनदयाल पार्किंग, आंनद वन समाधि के निकट बनी पार्किंग, गड्ढा पार्किंग, रोड़ीबेलवाला पार्किंग चौपहिया वाहनों से खचाखच रही।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›