Connect with us

देहरादून

मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने की छेड़छाड़, हंगामा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून का मामला, पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर दर्ज किया मुकदमा
देहरादून। सावन के पहले सोमवार को देहरादून के मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी।  जिसके बाद खूब हंगामा हुआ। पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक चुक्‍खुवाला स्थित सोमवार को मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से मंदिर के ही पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर मंदिर में भीड़ जुट गई।
किशोरी के स्वजन शिकायत लेकर धारा चौकी पहुंचे। सूचना मिलने पर हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस ने पुजारी नरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया और मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी में संविदा लाइनमैन की करंट से मौत पर CM धामी सख्त, तीन इंजीनियर सस्पेंड, यूपीसीएल अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण

Select Language

Advertisement