Report by : CWN Desk
Published at :
कोविड खतरे के मद्देनजर इस राज्य ने की अस्पतालों में मास्क पहनने की अनिवार्यता

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने देश और राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार को सभी मेडिकल संस्थानों में फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। लोक स्वास्थ्य निदेशालय ने एक आदेश जारी कर राज्य के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों, मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को वायरस फैलने से बचाने के लिए फेस मास्क का उपयोग करने का निर्देश दिया है।
आदेश के अनुसार, सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को ड्यूटी के घंटों के दौरान, सभी अधिकारियों और अन्य लोगों को बैठकों या सभाओं में, विशेष रूप से बंद कमरों में, मास्क का उपयोग करना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, ओडिशा में सोमवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 382 मामले पाए गए, जिसके बाद राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3032 तक पहुंच गई। वहीं, 276 मरीज संक्रमण से ठीक हुए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›