उधमसिंह नगर

उधमसिंह नगर में शीत लहर के चलते 15 और 16 जनवरी को 12वीं तक स्कूल बंद

उधमसिंहनगर। शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 14 जनवरी 2024 को प्रातः 10:00 बजे जारी चेतावनी के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर अन्तर्गत सुवह के समय घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।
उक्त कारणो से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 15 जनवरी 2024 एवं दिनांक 16 जनवरी, 2024 तक (02 दिन) जनपद के समस्त ऑगनवाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता हैं। शिक्षणेत्तर कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय मे यथा उपस्थित रहेंगे।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी