Connect with us

उधमसिंह नगर

खटीमा में पशु चारे के लिए पत्ते लेने गए अधेड़ को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। किलपुरा वन रेंज में पशु चारे के लिए पत्ते लेने गए अधेड़ को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला। शाम को घर वापस नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह अधेड़ की तलाश की तो जंगल में उसका शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गुरुवार को नौगवांनाथ निवासी मदन राम (50) पत्ते लेने जंगल गया था। शाम तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह खोजबीन की तो किलपुरा वन रेंज के जंगल में उसका शव मिला। किलपुरा रेंज के वन दरोगा खीमानंद आर्य ने बताया कि शव आरक्षित वन क्षेत्र के 150 मीटर अंदर पश्चिमी किलपुरा द्वितीय प्लॉट संख्या 3 से बरामद किया गया है। घटनास्थल पर हाथी द्वारा घसीटने और मदन राम के शरीर में चोट के निशान मिले हैं। साथ ही शव के पास हाथी की लीद भी पड़ी मिली है।

Select Language

Advertisement