Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तर पश्चिम क्षेत्रों में तीन दिनों तक गंभीर शीत लहर की संभावना

हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी, दून में 21 साल बाद सबसे ज्यादा कोहरा 
देहरादून। उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा। कोहरे और पाले की वजह से रात से लेकर सुबह तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अभी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं नजर आ रहा है। मैदानी इलाकों में रविवार को भी कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित रहेगा। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से रातें ज्यादा सर्द होंगी। वहीं दिन के वक्त धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। देहरादून के साथ ही नैनीताल और पौड़ी जिले के मैदानी इलाकों में कोहरा रहेगा। राज्य में फिलहाल बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं है। देहरादून। दून में 21 साल बाद सबसे ज्यादा कोहरा लग रहा है। वर्ष 2003 में दून में सर्वाधिक सात दिन तक कोहरा छाया था। इस बार दून अब तक नौ दिन कोहरा झेल चुका है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›