Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तर पश्चिम क्षेत्रों में तीन दिनों तक गंभीर शीत लहर की संभावना

नई दिल्ली। उत्तर भारत में मंगलवार को गंगा के मैदानी इलाकों में कोहरे की मोटी चादर छाई रही। घने कोहरे से दृश्यता कम रही, जिससे सड़क व रेल यातायात प्रभावित हुआ।
दिल्ली में कोहरे के चलते मंगलवार को 100 से ज्यादा विमान अपने निर्धारित समय से उड़ान नहीं भर सके या हवाई अड्डे पर उतर नहीं सके। साथ ही 50 से ज्यादा रेलगाड़ियां विलंब से पहुंचीं। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में पंजाब से पूर्वोत्तर तक के इलाकों में कोहरे की मोटी चादर दिखाई दी। पंजाब के लुधियाना में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अगले तीन दिन तक उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्रों में तीन दिनों तक गंभीर शीत लहर की स्थिति संभव है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›