Connect with us

मौसम

17 और 18 जनवरी को बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत 5 जिलों में हल्की बारिश के आसार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में 17 जनवरी तक घना कोहरा परेशान करेगा। वहीं पहाड़ी जिलों में पाला मुश्किलें पैदा करेगा। मौसम विभाग ने इसके मद्देनजर 17 जनवरी तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के आसार हैं। तीन हजार मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी पूर्वानुमान है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि मैदानों में कोहरे की वजह से सर्दी ज्यादा रहेगी और तापमान नीचे गिरेगा। वहीं पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने से सड़कों पर फिसलन हो सकती है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा सुबह और शाम के समय रह सकता है।

Select Language

Advertisement