Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में तीन दिन और सताएगी कड़ाके की ठंड

हरिद्वार, यूएसनगर समेत दून, पौड़ी, नैनीताल के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से 16 जनवरी तक निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक हरिद्वार एवं यूएसनगर में 16 जनवरी तक शीत दिवस रहने की संभावना है। हरिद्वार, यूएसनगर समेत दून, पौड़ी, नैनीताल के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। वहीं 17 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में 3000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश एवं बर्फबारी हो सकती है।
सांस और दमा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि वायु प्रदूषण की वजह से जुकाम, सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, गले में संक्रमण, अस्थमा, फेफड़ों की समस्या और दिल की समस्या हो सकती है। बाहर निकलने पर मास्क जरूर प्रयोग करने को कहा है। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›