Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में नौ जनवरी को पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड में नौ जनवरी से मौसम बदलने के आसार हैं। प्रदेशभर में नौ जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी और मैदानी इलाकों में नौ एवं दस जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। प्रदेशभर में लंबे समय से बारिश एवं बर्फबारी नहीं होने से फसलों पर भी असर पड़ रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निदेशक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश में अगले पांच दिन तापमान सामान्य बना रहेगा। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 22.5 एवं न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यूएसनगर और हरिद्वार में पांच दिन कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दून, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में भी सुबह-शाम कोहरा छा सकता है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›