Connect with us

मौसम

नए साल की शुरुआत में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में 26 और 27 दिसंबर के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अगले दो दिन घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में 26 और 27 दिसंबर के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही राज्य में नए साल की शुरुआत में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, पूरे प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 31 दिसंबर की रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। ऐसे में नए साल की शुरुआत में बारिश एवं बर्फबारी के आसार हैं।
मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से वातावरण में नमी बननी शुरू हो गई है। ऐसे में अब दिन का तापमान भी गिरने लगा है। इसी वजह से कोहरा भी ज्यादा पड़ने लगा है। मौसम विभाग ने कोहरे के चलते वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की सलाह दी है। ठंड से बचने के लिए भी एहतियात बरतने को कहा गया है। इस बीच, सोमवार को देहरादून के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा चला गया था।

Select Language

Advertisement