Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में वर्षा का क्रम थम गया है, लेकिन चोटियों पर हिमपात जारी है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और ऊंचाई वाले इलाकों में पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है। मंगलवार को दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। साथ ही बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी छुटाई। मसूरी के आसपास चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। वहीं, चारधाम समेत आसपास की पहाड़ियां बर्फ से लकदक हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रह सकता है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सर्द हवाओं के बीच सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सिक्योरिटी एजेंसी के प्रबंधक को हनी ट्रैप में फंसाकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाई, नकली सीबीआई बनकर दस लाख रुपये मांगे

Select Language

Advertisement