Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तरकाशी में फिर भूकंप से हिली धरती

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप का झटका लगा है। जनपद मुख्यालय के अलावा पुरोला, बड़कोट, मोरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 8.35 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3 मापी गई । जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि सभी तहसील थाना चौकियों से डेल्टा के माध्यम से दूरभाष द्वारा सूचना ली गई है। जिसमें भूकंप से कहीं भी जनहानि पशु हानि नहीं हुई है ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›