Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस कार्यकर्ता सामूहिक केशदान कर बालों को मुख्यमंत्री कार्यालय भेजेंगे : गोदियाल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वनंतरा प्रकरण में वीआइपी का नाम सार्वजनिक नहीं करती करने पर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ने सरकार को घेरा

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वनंतरा प्रकरण को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी की नाकामी के विरोधस्वरूप कांग्रेस की दो महिला कार्यकर्ताओं के केशदान से भाजपा बौखला गई है। उसने कांग्रेस के इस प्रयास को धर्म से जोड़ा है।
गोदियाल ने कहा कि अगर वनंतरा प्रकरण में सरकार वीआइपी का नाम सार्वजनिक नहीं करती तो फिर कांग्रेस कार्यकर्ता सामूहिक केशदान कर सभी केश मुख्यमंत्री कार्यालय भेजेंगे। बीते रविवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के केश काटने को धर्म से जोड़ रही है। पूर्व में भी व्यक्तियों ने विरोध स्वरूप अपने केश कटवाए हैं। भाजपा के सनातन और कांग्रेस के सनातन में अंतर है। भाजपा का सनातन राजनीति से प्रेरित है, जबकि कांग्रेस का सनातन पारंपरिक और मूल भावना से जुड़ा हुआ है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि अतीत से लेकर आज तक केश को हथियार के रूप में प्रयोग किया गया है। यहां तक कि भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने भी विरोध स्वरूप केश काटने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि जब मणिपुर व हाथरस में महिलाओं के साथ घटनाएं हुईं, तब भाजपा का सनातन कहां था। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष के बयान की भी निंदा की।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने संसद में पारित लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 आरक्षण संबंधी विधेयक को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा का एक जुमला है। भाजपा सही मायनों में महिलाओं की हितैषी है तो वह आने वाले विधानसभा अथवा लोकसभा चुनाव में मौजूदा परिसीमन के हिसाब से महिला आरक्षण को लागू करे। उन्होंने प्रदेश सरकार ने सहकारिता घोटाले और जोशीमठ के भूगर्भीय सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी सार्वजनिक करने की मांग की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement