Connect with us

नई दिल्ली

वैशाली जिले में भीम आर्मी के नेता राकेश पासवान की हत्या के बाद तनाव, तोड़फोड़ हुई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। बिहार के वैशाली जिले में भीम आर्मी के नेता राकेश पासवान की गोली मारकर हत्या के बाद लालगंज में तनाव बढ़ गया है। समर्थकों तिनपुलवा चौक पर जाम लगाया। जमकर तोड़फोड की। लोगों ने कई दुकानों घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। मृतक पारस की रालोजपा से भी जुड़ा था।
राकेश पासवान की हत्या के बाद गुरुवार शाम से इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। शुक्रवार सुबह परिजन राकेश का शव लेकर तीन पुलवा चौक पर बैठ गए। भीम आर्मी के समर्थकों भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जब राकेश की शवयात्रा निकली तो बड़ी संख्या में लोग उसमें शामिल हुए। कुछ लोगों ने सड़कों पर ही बवाल काटना शुरू कर दिया। शवयात्रा में शामिल कुछ लोगों ने आम जनता की पिटाई करना शुरू कर दिया। दुकानों में तोड़फोड़ की और जो जहां मिला उसे पीट दिया। लालगंज थाने में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने 20 से 25 राउंड हवाई फायरिंग कर अपनी सुरक्षा की। यहां से निकली भीड़ ने मेन रोड, थाना रोड, सब जगह के सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और केबल को जला दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement