Report by : Paras Bisht
Published at :
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने नैनीताल में कार सवार की बचाई जान

इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर किए गए वीडियो, बोले किसी की बचाकर मैं बहुत खुश हूँ
हल्द्वानी। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के सामने शनिवार को नैनीताल से कुछ दूर पहले एक कार का एक्सीडेंट हो गया। वह उस वक्त कार से नैनीताल जा रहे थे। सड़क हादसा देखकर उन्होंने अपनी कार रुकवाई और दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटनाक्रम का वीडियो शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो शेयर हुआ है।
मोहम्मद शमी ने हाल में संपन्न क्रिकेट विश्व कप में सबसे ज्यादा 24 विकेट चटकाए थे। शनिवार को वह नैनीताल जा रहे थे। उनके सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक शमी ने लिखा है कि नैनीताल से कुछ दूर पहले ही उनके सामने एक कार का एक्सीडेंट हो गया। कार सड़क किनारे खंती में गिर गई।
शमी ने अपनी कार रुकवाई और अपने साथियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। उन्होंने कार सवार इन लोगों को खुद फर्स्ट ऐड दी। वीडियो में शमी पट्टी बांधते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर किए गए वीडियो में कैप्शन में लिखा किसी की बचाकर मैं बहुत खुश हूं।। 31 सेकेंड के इस वीडियो में इसके बाद तमाम लोगों ने लाइक और कमेंट करने शुरू कर दिए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›