Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में रिटायर्ड सीएमएस के घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और सामान चोरी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रिटायर्ड सीएमएस अपनी बेटी के पास अमेरिका गई थीं, पुलिस ने जांच शुरू की
हल्द्वानी। टीपी नगर चौकी क्षेत्र में चोरों ने एक रिटायर्ड महिला सीएमएस के घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और सामान उड़ा लिया। घटना के समय रिटायर्ड सीएमएस अपनी बेटी के पास अमेरिका गई थीं। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार डॉ. मंजू पांडेय अल्मोड़ा सरकारी अस्पताल से सेवानिवृत्त सीएमएस हैं। देवलचौड़ छड़ायल चौराहा के निकट राजारानी विहार में वह अपनी एक बेटी के साथ रहती हैं। अगस्त में वह अपनी बेटी के साथ बड़ी बेटी के घर अमेरिका गई हुई थीं। बीते शुक्रवार को जब वापस घर पहुंची तो घर के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था, अलमारी में से 2 तोला सोने के जेवरात और डेढ तोला चांदी के आभूषण गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रिटायर्ड सीएमएस के अनुसार उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे उनके मोबाइल से जुड़े हुए हैं। छठ पूजा के एक दिन पहले अमेरिका से उनके दामाद ने घर के हालात देखे थे। तब कैमरे चल रहे थे, तब से उन्होंने ध्यान नहीं दिया। घर आके देखा तो सीसीटीवी कैमरे के तार कटे हुए थे। डीवीआर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, फिलहाल जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कमल रावत को भाजपा युवा मोर्चा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जिला महामंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Select Language

Advertisement