Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

ऐसा भी होता है जब टूट जाए शादी का रिश्ता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लड़की ने मांगा टेडी वीयर तो लड़के ने भी थमा दिया नारियल पानी का बिल
आगरा पुलिस लाइन के परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के सामने रोचक मामला आया है। छह महीने पहले तय हुआ रिश्ता टूटने पर युवक और युवती का मामला है। दरअसल, युवती ने मंगेतर युवक से रिश्ता टूटने पर सोने की चेन, अंगूठी और टेडी वीयर मांग लिया।  युवक ने भी रिश्ता होने के बाद पाई-पाई का हिसाब का बिल संभालकर रखा था। जिसमें रेस्टोरेंट में खाने से लेकर नारियल पानी का बिल शामिल है, युवती को पकड़ा दिया।
मंगेतर को आवेदन पत्र भरवाने में व्यय हुए 300 रुपये भी मांग लिए। युवक ने काउंसलर से कहा कि रिश्ता तय होने में 25 हजार रुपये खर्च हो गए। काउंसलर ने दोनों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए अगली तारीख दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ज्वैलर्स से रंगदारी मांगने वाले लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, इनमें एक हल्द्वानी का रहने वाला

Select Language

Advertisement