Report by : CWN Desk
Published at :
एसएससी की एमटीएस परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को बैठाने वाले जालसाज राजस्थान से गिरफ्तार

आरोपी आठ माह से फरार चल रहा था, देहरादून पुलिस को मिली सफलता
देहरादून। उत्तराखंड में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को बैठाने वाले जालसाज को दून पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपित आठ माह से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 15 जून, 2023 को एसएससी की ओर से एमटीएस परीक्षा कराई गई थी। देहरादून के नंदा की चौकी स्थित एकेडमी आफ मैनेजमेंट स्टडीज इंस्टीट्यूट में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां दूसरी पाली में चे¨कग के दौरान विवेक कुमार मंडल निवासी ग्राम भवानी विगहा, थाना वारिसलिगंज, जिला नवादा, बिहार को गिरफ्तार किया गया था।
वह अशोक मीणा निवासी कोली पाड़ा, जिला करौली, राजस्थान के स्थान पर परीक्षा देने आया था। आरोपित विवेक कुमार के पास से अभ्यर्थी अशोक मीणा का आधार कार्ड बरामद हुआ, जिस पर एडि¨टग कर विवेक कुमार मंडल की फोटो लगाई गई थी। इस मामले में इंस्टीट्यूट के परीक्षा नियंत्रक विकास रस्तोगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अशोक मीणा पिछले आठ महीने से फरार चल रहा था। आरोपित अशोक मीणा को उसके घर करौली, राजस्थान गिरफ्तार किया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›